हासिल जिसको खिताब,
विश्व दिवस उसका आज,
विश्व की 70 फ़ीसदी,
आबादी भारत में रहती।
एक समय ऐसा था,
अस्तित्व पर संकट था,
धीरे धीरे बढ़ता क्रम
अब रहा न कोई भ्रम।
भारत में इनकी कुल,
संख्या 2967 हो गई,
50 से ज्यादा संख्या,
टाइगर रिजर्व हो गई,
वन पारिस्थितिकी तंत्र में,
सबसे अहम भूमिका रखते,
उनके स्वस्थ, सुरक्षित रहते,
जैव विविधता होती खुशहाल,
आओ मनाले मिलकर आज,
विश्व बाघ दिवस मन से आज।
