बहुत मुश्किल दौर है,टल जाएगा, हिम्मत न हार,बल जाएगा। घर में ही महफ़ूज रहें,रख हौसला, यह कठिन दौर भी निकल जाएगा।।
घर बैठे अपनों से अपनी बात, करो ना किसी से मुलाक़ात। न दिखाओ अपनी जज़्बात, ज़रा सम्भलने दो हालात।।
न मिलाओ किसी से हाथ, दूर से कर लो मधुर संवाद। कोरोना हमसे दूर भागेगा, घर बैठो, बाहर करो ना समय बर्बाद।
कोरोना से तुम यूँ डरो ना, ज़रा तुम हिम्मत रखो ना। कोरोना से हम जरूर जीतेंगे , भीड़-भाड़ से दूर रहो ना।।
दो गज दूरी, मास्क ज़रुरी गुजरने दो मुश्किल दौर की धुरी। जी लेना कल जी भर के, कर लेना सारी अरमाँ पुरी।
साफ़ पानी से हाथ धोते रहना, खाली पेट तुम कभी न रहना। सुबह उठो करो योगा व्यायाम, इम्युनिटी बढ़ाने के करो आयाम।
खाँसी,बुख़ार और थोड़ी भी छींक, दिखाओ डॉक्टर,करो ना देर तनिक। नमक,गुनगुने पानी से करो गरारा, भर सांस लो भाप क्षणिक-क्षणिक।
महेन्द्र कुमार साहू संकुल समन्वयक कलँगपुर,